हरियाणा सरकार की योजना से किसानों की बढ़ेगी कमाई, फलदार बाग पर सब्सिडी

झज्जर | हरियाणा सरकार की ओर से 1 एकड़ जमीन में फलदार बाग लगाने पर 42 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना में नींबू, अमरूद, कीनू, संतरा, मौसमी और अनार जैसे फलदार पौधों के बाग शामिल हैं. धीरे- धीरे किसानों में इस योजना के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है. बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं. हरियाणा सरकार की ओर से अलग- अलग फसलों, सब्जियों और अन्य प्रकार की खेती पर भी अनुदान दिया जा रहा है.

Fruit Apple

फलदार बाग लगाने के लिए किसान के पास कम- से- कम आधा एकड़ और अधिकतम 5 एकड़ जमीन होनी चाहिए. 1 एकड़ में कम- से- कम 110 पौधे लगाने अनिवार्य हैं. इसके लिए 3×3 फीट के गड्ढे खोदकर पौधारोपण किया जाता है और टपका सिंचाई प्रणाली अनिवार्य रखी गई है.

बाग लगाने पर मिलेगी सब्सिडी

योजना के तहत, किसानों को फलदार पौधों के बाग लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है. एक एकड़ जमीन पर 42 हजार रुपये की सब्सिडी मिल रही है. वहीं, मशीनरी पर भी किसानों को सब्सिडी दी जा रही है जिससे खेती को आधुनिक बनाने में मदद मिल रही है. इसके अलावा, अन्य प्रकार की खेती के लिए भी किसानों को समय- समय पर जानकारी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरस्वती नदी पुनर्जीवन को मिली रफ्तार, 350 एकड़ में बनेगा विशाल सरोवर

बागवानी की ओर प्रोत्साहित

जिला बागवानी अधिकारी झज्जर डॉ. राजेंद्र लाठर ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें बागवानी की ओर प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि मशीनरी पर भी 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है जिसमें 20 एचपी ट्रैक्टर और स्प्रे पंप जैसे उपकरण शामिल हैं. पाटोदा गांव के गंगा और महराणा गांव के दुष्यंत सहित कई किसान इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के बागवानी कार्यालय द्वारा किसानों को लगातार तकनीकी जानकारी दी जा रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.