हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए किया बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

चंडीगढ़ | हरियाणा में सोमवार 5 मई यानी कल कैबिनेट की बैठक हुई है. इसका कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से की गई है. बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत की गई. इन सभी मुद्दों में से एक मुद्दा अग्निवीर का भी था. इस बैठक में कुल 24 एजेंडे रखे गए. इनमें से 22 एंजेडों को मंजूरी प्रदान की गयी. मीटिंग के बाद फैसलों के बारे में सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा पुलिस भर्ती (Haryana Police Bharti) में अग्निवीरों के लिए आरक्षण कोटा बढ़ा दिया गया है.

POLICE

मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

अब अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण कोटा मिलेगा. सीएम ने आरक्षण कोटा को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, अग्निवीरों को भी युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की तर्ज पर 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. 2022- 23 और 2023- 24 में हरियाणा से कुल 5,120 अग्निवीर भर्ती हुए.

2024- 25 के दौरान करीबन 2,000 अग्निवीरों की भर्ती हुई है. पहलगाम हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के लिए भी सीएम की तरफ से निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

होरिजेंटल रिजर्वेशन देने का था फैसला

विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल 5 अगस्त को मंत्रि परिषद ने अग्निवरों को पुलिस विभाग में कांस्टेबल, खान एवं भूविज्ञान विभाग में माइन्गि गार्ड, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में वन रक्षक व जेल विभाग में बार्डर के पदों पर सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत होरिजेंटल रिजर्वेशन देने का फैसला लिया था.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के लिए लेटर लिखा था. इसी के अनुरूप हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती में 20 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का फैसला किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.