हरियाणा सरकार का सख्त एक्शन, PPP सत्यापन नहीं कराने पर रुक सकते हैं लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार परिवार पहचान पत्र (PPP) में खुद को अकेला सदस्य दिखाने वाले लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन कर रही है. प्रदेश में ऐसे 3.54 लाख से ज्यादा व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं. इनमें 1.90 लाख लोगों ने अपनी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम बताई है, लेकिन अब तक केवल 1.66 लाख लोगों का ही बीपीएल सत्यापन पूरा हो पाया है.

Family ID PPP Haryana

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 24 हजार लोग अभी भी सत्यापन प्रक्रिया से बाहर हैं. समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो सकती है.

हरियाणा सरकार का सख्त एक्शन

कई सरकारी योजनाओं का लाभ PPP और आय के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है. लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें गलत तरीके से लाभ लेने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार जिन लोगों को मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ है, उन्हें जल्द- से- जल्द नजदीकी PPP केंद्र या संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपना वेरिफिकेशन कराना चाहिए. इसके लिए आय संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून का असर, झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत; पढ़ें अपने शहर का हाल

रुक सकते हैं लाभ

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही पात्र व्यक्तियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा. यह प्रक्रिया इसलिए तेज की जा रही है. सरकारी निर्देशों के अनुसार, यदि समय पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं कराया गया तो पात्र व्यक्ति भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल सुविधाएं, राशन और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं या लाभ मिलने में देरी हो सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.