हरियाणा में और ज्यादा बेहतर होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, 11 शहरों में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

चंडीगढ़ | हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को ओर मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब 11 और शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएगी. यह योजना वित्तीय वर्ष 2026- 27 के बजट के तहत लागू की जा रही है जिसमें सभी जिला मुख्यालयों पर सिटी बस सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

Electric Buses

11 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें

इस योजना के पहले चरण में भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेन्द्रगढ़, नूहं, सिरसा, पलवल और हांसी जैसे शहरों को शामिल किया गया है. प्रत्येक शहर में शुरुआत लगभग 10-10 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी, जिससे लोगों को सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सेवा मिल सकेगी. बसों के संचालन को सुचारू बनाने के लिए इन शहरों के बस अड्डों पर 2- 2 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे. परिवहन विभाग के अनुसार, इस योजना को लागू करने में लगभग 4 महीने का समय लग सकता है. इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है.

यह भी पढ़े -  रिजल्ट आने के बाद नहीं बदल सकते रिजर्व कैटिगरी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है. इससे यात्रियों को सस्ती, आरामदायक और समय पर परिवहन सुविधा मिलेगी, लोगों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी. इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है. सरकार भविष्य में इस योजना को अन्य शहरों तक भी विस्तारित करने की योजना बना रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.