हरियाणा के इन जिलों से माता वैष्णो देवी के लिए रोड़वेज की सुपरफास्ट बस सर्विस शुरू, यहां देखें रूट और टाइम

चंडीगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास कर रहा है. रोडवेज के बेड़े में BS- 6 मॉडल आधारित नई बसें शामिल की जा रही है. वहीं, आसपास के राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको हरियाणा के विभिन्न जिलों से लंबी दूरी की 4 बसों के टाइम- टेबल की जानकारी दे रहे हैं.

roadways

पहली बस: रोहतक डिपो से जम्मू- कटरा

हरियाणा रोडवेज डिपो, रोहतक से माता वैष्णोदेवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है. यह बस रोहतक से वाया गोहाना, पानीपत, करनाल, पिपली, अम्बाला, राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालंधर, पठानकोट होते हुए कटरा तक का सफर तय करती है.

ये रहा बस का टाइम- टेबल

  • रोहतक से सुबह 07.00 बजे
  • गोहाना से सुबह 07.30 बजे
  • पानीपत से सुबह 08.40 बजे
  • करनाल से सुबह 09.30 बजे
  • पिपली से सुबह 10.10 बजे
  • अम्बाला से सुबह 11.00 बजे
  • जालंधर से दोपहर 03.00 बजे

ये रहा वापसी समय

  • कटरा से दिल्ली सुबह 05.00 बजे
  • जम्मू से दिल्ली सुबह 06.15 बजे
  • जालंधर से दिल्ली सुबह 11.45 बजे

दूसरी बस: सोनीपत डिपो से

  • दिल्ली से सुबह 06.30 और 08.30 बजे
  • पानीपत से सुबह 08.00 और 10.00 बजे
  • करनाल से सुबह 08.50 और 11.00 बजे
  • चण्ड़ीगढ़ से दोपहर 12.30 और 02.30 बजे

वापसी मार्ग

• शिमला से दिल्ली सुबह 05.00 और 07.00 बजे

तीसरी बस: रेवाड़ी डिपो से

वाया इफको चौक, दिल्ली, पानीपत, करनाल, पीपली, अम्बाला, राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालंधर, मुकेरियां, पठानकोट, लखनपुर, कठुआ, सांबा

  • रेवाड़ी से शाम 03.30 बजे
  • दिल्ली ISBT से रात 07.45 बजे
  • पानीपत से रात 09.45 बजे
  • करनाल से रात 10.30 बजे
  • अम्बाला से रात 11.45 बजे
  • जालंधर से सुबह 03.50 बजे

वापसी मार्ग

  • कटरा से रेवाड़ी शाम 03.30 बजे
  • जम्मू से शाम 04.45 बजे
  • जालंधर से रात 09.00 बजे

चौथी बस: रोहतक डिपो से

  • सुपरफ़ास्ट सर्विस
  • रोहतक से सुबह 07.00 बजे
  • दिल्ली से सुबह 09.00 बजे

वापसी मार्ग

  • मुरादाबाद से रोहतक दोपहर 12.30 बजे

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!