हरियाणा के स्कूलों में इस महीने रहेगी सबसे ज्यादा छुट्टियां, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में घने कोहरे के कारण जनजीवन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. दृश्यता लगभग शून्य के बराबर हो गई है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. यह अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी तक रहेगा.

Holiday 1

शिक्षा विभाग ने इस विषय में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है. शीतकालीन अवकाश के अतिरिक्त जनवरी महीने में ओर भी अवकाश होने वाले है. कुल मिलाकर इस महीने में सबसे ज्यादा छुट्टियां होगी.

इन दिनों होगी छुट्टियां

दिनांक अवकाश का कारण
18 जनवरी रविवार का अवकाश
23 जनवरी बसंत पंचमी / छोटूराम जयंती
25 जनवरी रविवार का अवकाश
26 जनवरी गणतंत्र दिवस
27 जनवरी प्रतिपूरक अवकाश
यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

प्री- बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू

22 जनवरी से 10वीं व 12वीं की प्री- बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी और ये परीक्षाएं 4 फरवरी तक चलेंगी. 10वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षाओं में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे. 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में विज्ञान, कला संकाय और वाणिज्य के सभी प्रमुख विषय शामिल होंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.