जुलाई के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

चंडीगढ़ | आज 1 जुलाई को महीने भर की गर्मियों की छुट्टियों के बाद हरियाणा के सभी स्कूल खुल गए. इसी बीच राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई के महीने की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है. इसे देखकर बच्चों के मन में लड्डू फूटना लाजमी है. अबकी बार जुलाई के महीने में कुल 6 अवकाश होंगे. इनमें 4 रविवार, एक दूसरा शनिवार और एक राजकीय अवकाश शामिल है.

School Holiday

SAT परीक्षाओं का भी होगा आयोजन

जुलाई के महीने की शुरुआत के साथ- साथ परीक्षाओं की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. लगभग हर एक विद्यालय में जुलाई के महीने में यूनिट टेस्ट आदि का आयोजन करवाया जाएगा. शिक्षा विभाग द्वारा भी 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच SAT परीक्षाओं का आयोजन करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं. छात्रों और शिक्षकों को स्कूलों के माध्यम से इन तिथियों को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए जा चुके हैं. शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अवकाश के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे और परीक्षाओं को समय पर संपन्न करवाया जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इन दिनों रहेगा अवकाश

  • 06 जुलाई : रविवार
  • 12 जुलाई : दूसरा शनिवार
  • 13 जुलाई : रविवार
  • 20 जुलाई : रविवार
  • 27 जुलाई : रविवार
  • 31 जुलाई : (वीरवार) उधम सिंह शहीदी दिवस
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts