चंडीगढ़ | हरियाणा को जल्द ही एक नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने जा रहा है. बता दें कि नायब सरकार की ओर से भेजे गए 5 नामों में से 3 नाम फाइनल करने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज बैठक बुलाई है. इसमें तीन अधिकारियों की सूची तैयार करके राज्य सरकार को भेजी जाएगी.
1 जनवरी को होगी बैठक
बता दें कि 1 जनवरी को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से एक बैठक का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में UPSC के अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रतिनिधि, राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और गृह मंत्रालय द्वारा नामित CPMF के प्रमुखों में से शामिल होंगे.
UPSC को भेजा रिकॉर्ड
पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर और अन्य अफसरों सभी का रिकॉर्ड UPSC में पहले ही भेजा जा चुका है. पिछले दिनों DGP के पद से मुक्त किए गए शत्रुजीत कपूर को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का कार्यभार दिया गया था. पिछले सप्ताह उन्होंने केंद्र में जाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. बता दें कि उनका कार्यकाल 10 महीने का शेष है. अन्य चार के नाम भी भेजे गए है. अब देखना यह है कि इनमें से कौन तीन ऊपर रहते है.
दौड़ में शामिल 5 नाम
- शत्रुजीत कपूर (1990 बैच)
- S.K. जैन (1991 बैच)
- अजय सिंघल (1992 बैच)
- आलोक मित्तल (1993 बैच)
- सरदार अर्शिंदर सिंह चावला (1993 बैच)
