हरियाणा में कामकाजी महिलाओं को हॉस्टल की सौगात, बच्चों के लिए खुलेंगे क्रेच सेंटर

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि प्रदेश सरकार अब हर जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल और उनके बच्चों के लिए क्रेच सेंटर स्थापित करेगी. इस योजना का उद्देश्य नौकरी, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए घर से दूर रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है.

Hostel Student Class Schhol

बैठक के दौरान दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा विजन- 2047 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की आगामी 5 वर्षीय कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया है. अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर बच्चा अपनी आयु के हिसाब से शारीरिक और मानसिक विकास कर रहा है या नहीं इस बात की जांच की जाएं और हर आयु वर्ग के बच्चों के लिए बेबी शो एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता शुरू करवाई जाएं.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बेटियों की जन्म दर बढ़ाने के लिए जन- जागरुकता की विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएं. उन्होंने महिलाओं व बच्चों अनीमिया जांच का लक्ष्य बढ़ाने और जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट्स उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. 3 साल तक के बच्चों व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को विशेष साम्रगी प्रदान करने के संबंध में भी हिदायतें दी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर से गरज- चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़ें ताजा वेदर रिपोर्ट

बच्चों के लिए क्रेच सेंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी, महंगाई और रोजगार के अवसरों के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं दूसरे शहरों में काम करने जाती है. ऐसे में सुरक्षित आवास की कमी एक बड़ी चुनौती है. इसी समस्या को देखते हुए प्रत्येक जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे. इस योजना में सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए क्रेच सेंटर भी बनाएं जाएंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.