हरियाणा में और ज्यादा मजबूत होगी कानून व्यवस्था, अभेद्य ऐप के जरिए अपराध पर नकेल कसेगी पुलिस

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. दरअसल पुसिल विभाग जल्द ही ‘अभेद्य’ नामक एक हाईटेक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है. इस ऐप की शुरुआत पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा की जाएगी. इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिए अपराधों पर तेजी से नियंत्रण पाना है. यह एप पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने, संसाधन प्रबंधन सुधारने और हरियाणा में कानून लागू रणनीतियों को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है.

Police

फिरौती कॉल्स पर लगेगी रोक

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ‘अभेद्य’ ऐप के जरिए फिरौती कॉल्स की निगरानी और ट्रैकिंग पहले से अधिक आसान हो जाएगी, क्योंकि अपराधी अक्सर इंटरनेट कॉलिंग और फर्जी नंबरों के जरिए लोगों को धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश करते है. नई तकनीक से ऐसे कॉल्स की पहचान कर जल्द कार्रवाई संभव होगी. पुलिस को अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

इस ऐप की मुख्य विशेषता GIS आधारित मैपिंग है. इसके तहत राज्य के सभी पुलिस थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सटीक रूप से मैप किया जाएगा. इससे किसी भी घटना की लोकेशन तुरंत ट्रेस की जा सकेगी और नजदीकी पुलिस टीम को अलर्ट भेजा जाएगा. इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और पुलिस घटनास्थल पर जल्द पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, PM के दौरे को लेकर चर्चा के साथ कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

ऐसे करें ऐप डाउनलोड

पुलिस विभाग का मानना है कि इस पहल से कानून- व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी और डेटा आधारित पुलिसिंग के जरिए अपराध की प्रवृत्तियों का विश्लेषण कर पहले से रणनीति तैयार की जा सकेगी.

‘अभेद्य’ ऐप के लॉन्च के साथ हरियाणा पुलिस स्मार्ट और टेक्नोलॉजी- ड्रिवन पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाएगी. इससे आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा.

DGP सिंघल ने बताया कि इस ऐप का ट्रायल 25 चयनित उपयोगकर्ता द्वारा किया गया जिसमें इसकी कार्यक्षमता पूरी तरह सफल पाई गई. इस ऐप को डाउनलोड करने के इच्छुक व्यक्ति को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करना पड़ेगा. यह ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.