Haryana Budget 2021: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का शेड्यूल बदला, अब इस दिन पेश होगा बजट

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा का बजट (Haryana Budget 2021) सत्र आज से शुरू होगा. बजट सत्र शुक्रवार दोपहर बाद 2:00 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू किया गया. बता दें कि अभीभाषण के जरिए, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सरकार का रोड मैप जारी करेंगे.

CM

हरियाणा बजट 12 मार्च को किया जाएगा पेश 

वही बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का शेड्यूल बदलने का फैसला लिया गया है. बता दें कि हरियाणा का बजट 12 मार्च को पेश होगा और 18 मार्च तक यह सत्र चलेगा. बजट सत्र 18 मार्च तक यानी कुल 14 दिनों तक का होगा. इसी के बीच में 5 दिनों का अवकाश भी रहेगा. विधानसभा में राज्य के साल 2021-22 का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा.

बता दे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बजट को पेश करेंगे. इस बार बजट सत्र में काफी हंगामे होने के आसार हैं. कांग्रेस विधायक दल ने कृषि कानूनों के विरोध में 5 मार्च को दोपहर 1:30 बजे हाई कोर्ट  से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेगे. कांग्रेस विधायक राज्यपाल के भाषण के दौरान भी शोर शराबा मचा सकते हैं. सत्र के पहले ही दिन सरकार के खिलाफ कांग्रेसी अविश्वास प्रस्ताव का माहौल बनाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

लगातार दूसरी बार खट्टर द्वारा होगा बजट पेश

जैसे ही बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होती है,  उसके साथ ही विधायक एक साथ खड़े होकर यह प्रस्ताव रखेंगे. जानकारी से पता चला है. 18 विधायक एक साथ यह प्रस्ताव लाते हैं, विधानसभा अध्यक्ष को उसे स्वीकार कर चर्चा में मतदान के लिए समय तय करना होगा. बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया जाएगा. उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का आखिरी बजट भी पेश किया था. से पहले भाजपा सरकार के तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 4 बजट पेश किए थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.