हरियाणा को जल्द मिलेगी 23वें जिले की सौगात, इन 3 शहरों में से किसी एक की चमकेगी किस्मत

चंडीगढ़ | हरियाणा को बहुत जल्द एक नए जिले की सौगात मिलने जा रही है. इसके लिए 3 शहरों की दावेदारी सबसे मजबूत हैं. हालांकि, प्रदेश सरकार के पास 10 नए शहरों हांसी, सफीदों, गोहाना, मानेसर, डबवाली, असंध, नारायणगढ़, बरवाला, पटौदी और पिहोवा को नए जिले बनाने का प्रस्ताव आया हुआ है. सरकार भी हरियाणा दिवस यानि 1 नवंबर के मौके पर 23वां जिला घोषित करने की तैयारी में है.

City Shahar Town

किस शहर को मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री कार्यालय से एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले डबवाली, हांसी या गोहाना में से किसी एक शहर को जिला बनाने की घोषणा हो सकती है. बाकी शहरों पर जनगणना के बाद फैसला होगा. गोहाना अभी सोनीपत जिले में हैं और इसको जिला बनाने पर सोनीपत, जींद और रोहतक की भौगोलिक स्थिति पर असर पड़ेगा. हांसी अभी हिसार जिले का हिस्सा है और पंजाब बार्डर से छूता डबवाली सिरसा जिले का हिस्सा है.

नए जिले के लिए मापदंड

अब तक पुनर्गठन उप- समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं. इनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप- तहसील बनाने के प्रस्ताव हैं. नए जिले के लिए 125 से 200 गांव, 4 लाख से ज्यादा आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है. समिति ने बैठक कर उपमंडल, तहसील और उप- तहसील बनाने के लिए भी अलग- अलग मानदंड तय किए हैं. बैठक में लिए गए फैसले सीएम नायब सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई थी. इस बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार जनता व प्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर प्रतिबद्ध है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.