विज्ञान और तकनीक से निपुण बनेंगे हरियाणा के बच्चे, सरकारी स्कूलों में खुलेगी अटल टिंकरिंग लैब

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने की दिशा में एक और नई पहल की शुरुआत की गई है. इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों के 391 सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब खोलने की योजना बनाई है. इसमें सिरसा जिले के सबसे ज्यादा 26 और करनाल जिले के 20 स्कूल शामिल हैं.

Stem Lab School

नई तकनीकों से रूबरू होंगे स्टूडेंट्स

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों, प्रयोगों और नवाचार से जोड़कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा. इन लैब के माध्यम से छात्रों में नवाचार की सोच विकसित होगी और वे पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक तरीके सीख सकेंगे.

उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब में छात्रों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3D प्रिंटिंग और इलेक्ट्रानिक्स जैसे आधुनिक विषयों की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्र अपने विचारों को मॉडल और प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर सकें.

यह भी पढ़े -  गाय के निधन पर नम हुईं आंखें, 18 साल साथ रही 'नंदिनी' को परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

यह है उद्देश्य

इन लैब का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में साइंस, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना है. साथ ही छात्रों को समस्या समाधान और रचनात्मक सोच के लिए भी प्रेरित किया जाएगा. स्कूली छात्रों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अटल टिंकरिंग लैब महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.