AVPL के ड्रोन विज्ञापन में दिखेगा हरियाणवी छोरा, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी भी आएंगे नजर

चंडीगढ़ | हरियाणा की प्रतिभा आज देश- विदेश में भी अपनी चमक दिखा रही है. हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता की झलक आजकल बॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिल रही है. कई युवा इन फिल्मों में अपने शानदार किरदार की बदौलत लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ रहें हैं. अब हरियाणा का जलवा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी देखने को मिलेगा.

Kulbeer Singh Hisar

ड्रोन के विज्ञापन में दिखेगा हरियाणवी छोरा

बता दें कि आईपीएल के स्पॉन्सर AVPL ड्रोन के विज्ञापन में आईपीएल टीम पंजाब किंग्स व बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ हरियाणवी लोक कलाकार बिंदर दनौदा भी दिखाई देगा. बिंदर जींद जिले के गांव दनौदा का रहने वाला है. बिंदर की इस उपलब्धि पर पूरा हरियाणा गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

AVPL ड्रोन के विज्ञापन में बिंदर दनौदा के साथ बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी सैम कैरन, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर के साथ दिखाई देगी. बिंदर दनौदा यह उपलब्धि हासिल करने वाले हरियाणा के पहले लोक कलाकार होंगे. विज्ञापन शूट करने वाले डायरेक्टर रमेश चहल ने बताया कि विज्ञापन की शूटिंग चंडीगढ़ में पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

इस विज्ञापन का शूट भी हरियाणा के डायरेक्टर रयान लोहान ने किया है. इस विज्ञापन में बिंदर दनौदा के साथ सपना चौधरी, खुशी बालियान और दिव्यांका सिरोही भी नजर आएंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AVPL एक राष्ट्रीय ड्रोन कंपनी है और इसके मालिक दीप सिसाय आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के स्पॉन्सर भी है. दीप सिसाय के YouTube चैनल हुकुम का इक्का के बैनर तले ही बिंदर दनौदा के हरियाणवी लोकगीत रिलीज होते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.