हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि, मासूम शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री; इस फिल्म में गाया गाना

चंडीगढ़ | हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक गौरवमई खबर सामने आई है. अपने गानों को लेकर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे मशहूर सिंगर मासूम शर्मा ने बॉलीवुड में जोरदार एंट्री की है. उन्होंने सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी नामक हिंदी फिल्म में फोक मिक्स टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी में गाने का अवसर मिला है. इन गाने में हरियाणवी हिस्सा मासूम शर्मा ने गाया है, जबकि भोजपुरी हिस्सा खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने का रैप शिवाजी ने दिया है.

Masoom Sharma

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. इस फिल्म में बतौर कलाकार वरूण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. मासूम शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. इसमें उन्होंने गाने का मुखड़ा गाकर सुनाया, जिसके बोल हैं- ‘पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में हैं तुम्हारे सजन की कोठरी.’

इससे पहले गत दिनों मासूम शर्मा ने संगीत के बादशाह प्रीतम के साथ सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की थी. जिसपर उन्होंने लिखा था कि संगीत की दुनिया के महानायक प्रीतम दा से प्यारी मुलाकात हुई और दादा के बनाए गए संगीत पर गाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इस वजह से सुर्खियों में छाए मासूम शर्मा

हरियाणा सरकार ने इसी साल मार्च महीने में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को YouTube पर बैन कर दिया था. इसमें सबसे ज्यादा 8 गाने मासूम शर्मा के थे. 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज के इन गानों के बैन होने के बाद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर Live आकर अपना दर्द जाहिर किया. गाने बैन करवाने का आरोप सरकारसरकार में उच्च पद पर बैठे एक अधिकारी पर लगाया था, जिसके बाद जमकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी और मासूम शर्मा लगातार सुर्खियों में रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.