हरियाणा: HCS परीक्षा में आए सवालों से जुडा विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, अब भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ | अभी हाल ही में हरियाणा में 21 मई को विभिन्न केंद्रों पर HCS व एलाइड सर्विस की परीक्षा का आयोजन किया गया था. फिलहाल, यह परीक्षा विवादों से घिर चुकी है. इस भर्ती के जरिए 100 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. कहा जा रहा है कि इस बार के CSAT पेपर में पिछले साल के प्रश्नपत्र से 32 सवाल यूँ के यूँ उठाए गए हैं. इस पेपर को रद्द करने की मांग लेकर अभ्यर्थी हाई कोर्ट चले गए है. HCS की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

HPSC

पिछले साल के प्रश्न पत्र से कॉपी किए गए 32 सवाल

याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में पहुंची है, जिस पर जल्द सुनवाई की जाएगी. जींद निवासी अंकुर कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) में 32 प्रश्न कापी करने का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई है. याचिका में कहा गया कि इस प्रकार प्रश्नों को कॉपी कर इस बार की परीक्षा में शामिल करना सही नहीं है.

यह भी पढ़े -  BDPO Charkhi Dadri Jobs: चरखी दादरी में निकली सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती, आप भी भेजें अपना आवेदन

मेधावी आवेदकों के साथ अन्याय

यदि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर नियुक्तियां की गई तो यह दूसरे मेधावी आवेदकों के साथ अन्याय होगा. याचिका में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई मामलों का हवाला दिया गया है. याचिका में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से एचसीएस की भर्ती के लिए फरवरी में जारी विज्ञापन में विरोधाभासी निर्देशों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि कोर्ट की तरफ से क्या फैसला आता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.