पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज फिर हुई सामाजिक- आर्थिक मानदंड केस पर सुनवाई, पढ़े फैसला

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (PHHC) में आज सामाजिक- आर्थिक मानदंड के 5 अंको को लेकर सुनवाई हुई है. आज कोर्ट में इस केस पर काफी देर तक बहस भी चली. बता दें, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से की जाने वाली ग्रुप सी, ग्रुप डी और टीजीटी की भर्ती सामाजिक- आर्थिक मानदंड के कारण अटकी हुई है. इससे पहले 19 मार्च को भी इस पर सुनवाई की गई थी, उस दिन अगली डेट आज 21 मार्च की मिली थी.

Punjab and Haryana High Court

आज भी नहीं हो पाया निर्णय

ऐसे में 21 मार्च यानी आज इस मामले को लेकर कोर्ट में फिर सुनवाई हुई, पर आज भी युवाओं को निराशा ही हाथ लगी. आज भी कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया और फिर से अगली तारीख मिल गई है. लगातार अगली तारीख मिलने के कारण युवा मानसिक तौर पर परेशान हो रहे हैं. प्रत्येक उम्मीदवार चाहता है कि इस बारे में कोई फाइनल फैसला लिया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

आज फिर से सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अंकों को लेकर जो केस है उसकी नई तारीख मिली है. अब इस मामले में 23 अप्रैल को सुनवाई होगी. वहीं, 25 जुलाई तक TGT का फैसला भी रिज़र्व रख लिया गया है. बता दें कि टीजीटी अभ्यर्थी लगातार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और रिजल्ट की मांग कर रहे हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.