हरियाणा कौशल रोजगार निगम आवेदक ध्यान दें! इन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन होंगे रद्द

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) का गठन किया गया था. बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कच्ची भर्ती की जाती है. निगम द्वारा समय- समय पर विभिन्न श्रेणियां में भर्तियां निकाली जाती हैं, जिनके अनुसार उम्मीदवारों को भर्ती किया जाता है. निगम की भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को रजिस्ट्रेशन करना होता है. ऐसे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से आवेदन को लेकर एक सख्त वार्निंग दी गई है.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

HKRN ने जारी की बड़ी चेतावनी

नई चेतावनी के अनुसार, HKRN में सभी अपनी प्रोफाइल ओपन करके चेक कर ले. HKRN ने वार्निंग दी है कि सभी को अपने ओरिजनल दस्तावेज ही अपलोड करने है. फर्जी एवं जाली दस्तावेज पाए जाने पर आपका HKRN नंबर निरस्त कर दिया जाएगा. ऐसे में सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वह आवेदन के समय अपने ओरिजिनल दस्तावेज ही अपलोड करें.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

स्थाई रूप से निरस्त होगी उम्मीदवारी

आवेदन के दौरान प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में से यदि कोई दस्तावेज जाली या भ्रामक पाया जाता है तो एचकेआरअन में किसी भी पद के लिए आपकी उम्मीदवारी को स्थाई रूप से निरस्त कर दिया जाएगा.

आसान शब्दों में कहें तो इसके बाद आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आवेदन नहीं कर पाएंगे. आपका हरियाणा कौशल रोजगार निगम नंबर निरस्त कर दिया जाएगा. ऐसे में आप अपनी प्रोफाइल खोल कर चेक कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपके सभी कागजात ओरिजिनल है या नहीं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.