हरियाणा में योग शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) लिमिटेड द्वारा योग शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. प्रदेश में कुल 150 योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, हिसार द्वारा आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Yoga Teacher

मिलेगा 12 हजार रुपये मासिक वेतन

इन पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा पोर्टल खोल दिया गया है. आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. चयनित अभ्यर्थियों को ₹12000 मासिक वेतन दिया जाएगा. योग शिक्षकों को सुबह और शाम 2- 2 घंटे का प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों में नियुक्त किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा विवरण पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • यहां योग शिक्षक भर्ती के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद, अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की सहायता से आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • निर्धारित फीस का भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • सभी भरे गए विवरण को ध्यानपूर्वक देख लें और अंत में ‘फाइनल सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts