हरियाणा CET परीक्षा के चलते 26 जुलाई को छुट्टी घोषित, सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2025 की ग्रुप-C पदों के लिए लिखित परीक्षा (OMR आधारित) को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है. यह परीक्षा 26 जुलाई (शनिवार) और 27 जुलाई (रविवार) 2025 को हरियाणा राज्य एवं यू.टी. चंडीगढ़ के सभी जिलों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का आयोजन सुबह और शाम की शिफ्ट में करवाया जाएगा.

School Holiday

दिए गए ये निर्देश

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जुलाई को सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है कि उस दिन संबंधित शिक्षण संस्थानों को गैर-कार्य दिवस घोषित किया जाए. आदेश में कहा गया है कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ही संस्थान में प्रवेश की अनुमति दी जाए. अन्य स्टाफ को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी. यह फैसला परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC की चेतावनी, CET Group D फॉर्म भरते समय न करें यह गलतियां

संबंधित विभागों को भेजी गई आदेश की प्रति

यह आदेश हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला की ओर से 15 जुलाई 2025 को जारी किया गया. इस आदेश की प्रतिलिपि उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा विभागों तथा सभी जिलों के उपायुक्तों को भेजी गई है. यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts