हरियाणा में 36 बिरादरी की नई सरकार का गठन, देखिए किस जाति से बनाए गए कितने मंत्री?

चंडीगढ़ | हरियाणा विस चुनाव के नतीजों में 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार का गठन हो गया है. बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया था और कल यानि वीरवार को नायब सैनी ने मुख्यमंत्री और 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

Nayab Govt

पंचकूला में शपथग्रहण समारोह का विशाल कार्यक्रम रखा गया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करने पहुंचे थे.

36 बिरादरी की सरकार

हरियाणा में विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सैनी के नाम का ऐलान करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि ये 36 बिरादरी की सरकार होगी और सैनी मंत्रिमंडल के गठन पर अमित शाह के बयान की छाप नजर भी आ रही है. नई सरकार के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण को साधने की पूरी कहानी लिखी गई है.

किस जाति से कितने मंत्री?

नायब सैनी 2.0 सरकार में पंजाबी समुदाय के कद्दावर नेता अनिल विज को मंत्री बनाया गया है. वहीं, श्याम सिंह राणा के रूप में एक राजपूत चेहरा और विपुल गोयल के रूप में बनिया वर्ग से एक नेता को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. ब्राह्मण समाज से दो नेता अरविंद शर्मा और गौरव गौतम को सैनी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

मुख्यमंत्री नायब सैनी जिस OBC समुदाय से आते हैं, उस समुदाय के 4 और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. इनमें राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा, आरती राव और राजेश नागर को मंत्री पद का तोहफा मिला है. वहीं, जाट समाज से महिपाल ढांडा और श्रुति चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. दलित वर्ग से कृष्ण पाल पंवार और कृष्ण बेदी को सैनी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.