हरियाणा में इंजीनियर भर्ती का बड़ा अपडेट; HPSC ने जारी की AE, ME और SDE परीक्षा तिथि

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से असिस्टेंट इंजीनियर (AE), म्युनिसिपल इंजीनियर (ME) और सब डिवीजनल इंजीनियर (SDE) भर्ती 2025 की परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया गया है. कमीशन की तरफ से इस बारे में नोटिस जारी किया गया है. HPSC की AE, ME और SDE भर्ती परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होने जा रही है.

HPSC

14 जून को होगी परीक्षा

जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे अब परीक्षा की तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर सकते है. अगले महीने की 14 तारीख को इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से हरियाणा लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) और हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग में उप मंडल अभियंता (सिविल) पंचायती राज के पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 08.08.2025 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या 19/2025 के तहत आवेदन मांगे गए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षा विभाग में विवाद, गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट में नया मोड़

देखें आधिकारिक वेबसाइट

आयोग की ओर से यह भर्ती कुल 153 पदों के लिए की जा रही है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक पूरी की गई थी. ज्यादा जानकारी या अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट यानी https://hpsc.gov.in पर जाना होगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और परीक्षा की तिथि देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.