हरियाणा CET 2022 में हुए थे शामिल तो देना होगा ब्यौरा, वरना निरस्त हो जाएगा नया आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. हर दिन लाखों युवा आवेदन कर रहे हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से रजिस्ट्रेशन के लिए 12 जून तक का समय दिया गया है. सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय बेहद सावधानी बरतनी होगी अन्यथा उनका आवेदन रद्द भी हो सकता है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

अध्यक्ष ने दी जानकारी

अगर आप सीईटी- 2022 में शामिल रहे हैं और 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको अपने पुराने आवेदन का ब्योरा देना होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की, जिसमें कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने 2022 के सीईटी में हिस्सा लिया था, वे सभी अभ्यर्थी इस बार रजिस्ट्रेशन करते समय 2022 सीईटी का ब्योरा जरूर भरें.

CET 2022 का ऑप्शन

ऐसा न करने पर ऐसे अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त हो जायेंगे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान के अनुसार जो अभ्यर्थी सीईटी 2022 में शामिल रहे हैं और सीईटी 2025 के लिए नए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, उनके लिए पिछली परीक्षा में बैठने का ब्योरा देना भरना अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन के दौरान पोर्टल पर सीईटी 2022 का ऑप्शन सामने आ जाएगा. ऐसे में उम्मीदवार को यहां पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी. सभी उम्मीदवार सावधानी से अपना रजिस्ट्रेशन करें ताकि कोई भी समस्या ना हो.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.