चंडीगढ़ | हरियाणा HSSC CET Group D भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अब तक 50,146 अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं. इनमें से 10,646 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फाइनल सबमिट भी कर दिया है. आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना आवेदन स्वयं भरें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें.

HSSC ने दी चेतावनी
फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने के बाद ही फाइनल सबमिट करें, क्योंकि एक बार आवेदन जमा होने के बाद सुधार की संभावना सीमित हो सकती है. भर्ती प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी आयोग ने चेतावनी दी है. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचना पर ही भरोसा करें.
CET GROUP D के लिए अब तक 50146 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है जिसमें से 10646 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है।
अभ्यर्थी अपने फॉर्म स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से चेक कर के ही फाइनल सबमिट करें।
अपवाहों पर ध्यान न दें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। pic.twitter.com/bfWnDzV8o9
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) June 20, 2026
लिंक के जरिए चैनल से जुड़ें
HSSC के तहत CET Group D के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हुई थी और निर्धारित तिथि तक आवेदन किए जा सकते हैं. आवेदन करते समय सभी व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरना जरूरी है जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न आए. इसके साथ ही, आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए अपडेट और सूचनाएं केवल व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही है. उम्मीदवार QR कोड या लिंक के जरिए चैनल से जुड़ सकते हैं.
CET GROUP D के सभी अपडेट, सूचना और Queries के जवाब सिर्फ व्हाट्सएप चैनल पर दिए जाएंगे, अभ्यर्थी दिये गए QR कोड अथवा लिंक के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।
व्हाट्सएप चैनल लिंक :https://t.co/yjSJizswWi pic.twitter.com/9EhVD8rKRk
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) June 19, 2026