हरियाणा में दोबारा से नहीं खुलेगा CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल, इसी महीने परीक्षा करवाने की पूरी तैयारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार के ग्रुप सी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन इसी महीने यानि जुलाई में हो सकता है. इस महीने के अंत में इस परीक्षा को कराने का प्रयास किया जा रहा है. यह जानकारी राज्य के एडवोकेट जनरल प्रविंद्र चौहान ने मंगलवार को याचिका पर सुनवाई के वक़्त पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दी. कुछ उम्मीदवारों की तरफ से सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से खोलने के लिए याचिका दायर की गई थी.

HSSC

कैटेगरी ठीक करने का मिलेगा मौका

जस्टिस विनोद भारद्वाज की खंडपीठ के समक्ष मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई. एडवोकेट जनरल प्रविंद्र चौहान ने खंडपीठ से कहा, ‘जिन अभ्यर्थियों ने सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 जून 2025 तक आरक्षित श्रेणी का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था और सर्टिफिकेट नहीं बन पाया था, लेकिन उन्होंने अनारक्षित श्रेणी में रजिस्ट्रेशन कर लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

जुलाई अंत तक होगा सीईटी

ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा. पर यह सीईटी परीक्षा के बाद और रिजल्ट घोषित करने से पहले मिलेगा. एडवोकेट जनरल प्रविंद्र चौहान ने बताया कि जुलाई महीने के अंत तक CET आयोजित हो सकता है. यदि आयोग की तरफ से थोड़ी बहुत देरी भी होती है, तो यह परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि अगर अभी पोर्टल फिर से खोल दिया गया, तो परीक्षा में देरी होगी इसलिए नए सिरे से पोर्टल नहीं खोला जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद व रिजल्ट से पहले अपनी कैटेगरी ठीक करने का मौका मिलेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.