CET ग्रुप नंबर 6 के अंतिम परिणाम को जारी करने के लिए HSSC को मिली मंजूरी, रिजल्ट पर लगा स्टे हटा

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से पिछले साल अक्टूबर महीने में 25,000 पदों का परिणाम जारी किया गया था. इन पदों में कॉमर्स के ग्रुप में नंबर 6 के 1296 पद भी शामिल थे. किन्हीं कारणों की वजह से इस ग्रुप का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पाया था. फिलहाल, इस ग्रुप के परीक्षा परिणाम का कर रहे युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. इस ग्रुप के परीक्षा परिणाम पर कोर्ट के द्वारा स्टे लगाया गया था. यह स्टे हट चुका है.

HSSC

परिणाम जारी करने के लिए मिली हरी झंडी

ऐसे में अब परीक्षा परिणाम के जारी होने में कोई समस्या नहीं है. सरकार के विभार्गों, बोर्डों, निगमों में कॉमर्स योग्यता से जुड़े पदों के उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम घोषित करने को लेकर हाईकोर्ट की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है. HSSC ने विज्ञापन संख्या 07/ 2024 के तहत ग्रुप नंबर 06 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था. इस ग्रुप में 39 कैटेगरी के अलग- अलग विभागों, बोडों, निगमों के कुल 1296 पद हैं.

अगली सुनवाई तक लग गई थी रोक

इनमें से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) के कैटेगरी नंबर 93 के तहत 257 पद भी हैं. LDC पदों के कारण मामला हाईकोर्ट में पहुंचा, तो सरकार ने खुद ही रिजल्ट घोषित न करने की स्टेटमेंट दे दी. अन्य उम्मीदवारों के आग्रह पर हाईकोर्ट ने एलडीसी को छोड़कर शेष पदों का रिजल्ट घोषित करने के लिए HSSC को आजादी दे दी थी, लेकिन आयोग ने रिजल्ट घोषित नहीं किया था. बाद में एक अन्य अर्जी पर हाईकोर्ट की तरफ से पूरे ग्रुप के रिजल्ट पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी गयी थी. उम्मीदवार लगातार अपने परिणाम के लिए कोशिश करते रहें.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

 28 मई 2025 को हुई सुनवाई

उम्मीदवारों ने पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बाद में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मिलकर परीक्षा परिणाम जारी करने का अनुरोध किया. उन्होंने तुरंत एडवोकेट जनरल के नाम पर उम्मीदवारों की डिमांड सहमति के साथ भेज दी. इस मामले की सुनवाई 28 मई 2025 को हुई. सुनवाई करते हुए जस्टिस जगमोहन बंसल की खंडपीठ ने एलडीसी उम्मीदवारों की मूल याचिका का निपटारा कर दिया, जिससे ग्रुप नंबर 06 का रिजल्ट घोषित होने में अब कोई परेशानी नहीं है.

ग्रुप नम्बर 6 में शामिल यह पद

इस मामलें को निपटवाने में मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने अहम योगदान निभाया. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 07/ 2024 विज्ञापन जारी किया था, जिसमें 39 कैटेगरी के 1296 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था. ये कॉमर्स योग्यता से जुड़े पद है.

इनमें डिविजनल अकाउंटेंट, अकाउंट असिस्टेंट, अकाउंटेंट, सीनियर ऑडिटर, डिविजनल रेवेन्यू अकाउंटेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, लोअर डिविजनल क्लर्क, अकाउंटेंट क्लर्क, जूनियर ऑडिटर, ऑडिटर, जूनियर स्टोर कीपर पद शामिल है. ऐसे में अब HSSC की तरफ से ग्रुप नंबर 6 का रिजल्ट जारी करने के लिए कोई भी बाध्यता नहीं है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.