HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप C के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. बता जें कि आयोग ने उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. जी हां, जिनका सत्यापन पहले किसी कारण से पूरा नहीं हो पाया था और जिनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया रूकी हुई थी वह अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से HSSC पोर्टल पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन की डेट, टाइम और केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

HSSC

सभी अभ्यर्थियों को केवल अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा. किसी भी उम्मीदवार को तय समय या निर्धारित तिथि से अलग बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा- निर्देश भी जारी किए हैं. अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. इसके बाद, उसमें दर्ज सत्यापन केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जांच करनी होगी. निर्धारित तिथि पर समय से पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा. साथ ही, उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए केवल अपने निर्धारित समय पर ही केंद्र पर पहुंचें. बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया CET ग्रुप C भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बिना आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

दी गई सलाह

पहले कुछ अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीकी और अन्य कारणों से पूरा नहीं हो पाया था. इसी वजह से उनके एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए गए थे. अब आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए नए एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिससे कोई भी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से वंचित न रहे. साथ ही, आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.