HSSC JBT भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, 1400 पदों के लिए 38 हजार उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से जेबीटी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी गई है. आयोग की तरफ से PRT के 1456 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. इन पदों के लिए परीक्षा 28 सितंबर 2024 को आयोजित हो चुकी है और उम्मीदवार लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहें है.

HSSC

38 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

इसी बीच आयोग की तरफ से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. इस भर्ती के लिए लगभग 45,000 आवेदन आए थे, जिनमें से 38,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. आयोग की तरफ से जारी लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है. उनके दस्तावेजों की अंतिम जांच की जाएगी. अगर इन उम्मीदवारों में से अपेक्षित संख्या में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो आयोग जांच के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों पर विचार कर सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

 इस प्रकार चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा.
  • अब होमपेज पर “नया क्या है” (What’s New) सेक्शन तक स्क्रॉल करना होगा.
  • वहां आपको “Result for Written examination/ skill test for the post of Primary Teacher (Mewat Cadre).”
  • उस पर क्लिक करना होगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद HSSC JBT Result 2025 PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते है और देख सकते है कि आप चयनित हुए हैं या नहीं.
  • आप चाहे तो रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.