HSSC बड़ी घोषणा: अगले साल हरियाणा में होंगी 30,000 नई भर्तियां, जाने विस्तार से

चंडीगढ़ । हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या कई वर्षों से बढ़ती ही चली जा रही है. समय-समय पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) हरियाणा में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकालता रहता है. बड़ी संख्या में बेरोजगारों को नौकरियां दी जाती हैं लेकिन फिर भी बेरोजगारी की समस्या समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही है. अब हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है.

HSSC

एक साल के भीतर की जाएंगी 30,000 पदों पर भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने घोषणा की है कि वर्ष 2021 में एक साल के अंदर-अंदर हरियाणा ग्रुप सी और ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. भारत भूषण भारती ने अपने साक्षात्कार में यह घोषणा की है जो कि राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत देने वाली खबर है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

बता दे अभी कुछ समय पहले ही पत्रकारों से रूबरू होते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि अगले वर्ष हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तीस हजार से अधिक ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर भर्ती करने जा रहा है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts