जरूरी खबर: यदि डीलर आपको दे रहे हैं कम राशन, तो इन नंबरों पर तुरंत करें शिकायत

नई दिल्ली । राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी राशन कार्ड के जरिए राशन लेते हैं और डीलर आपको तोल में कम राशन देता है, तो आप भी डीलर के इस एक्शन पर शिकायत कर सकते हैं. कई बार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जब डीलर ग्राहकों को तोल से कम राशन देते हैं.

Ration Depot

ऐसे में यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो आप टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए सभी राज्यों के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं. आप भी अपने राज्य के नंबर पर संपर्क करके शिकायत कर सकते हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार देश भर में फैले भ्रष्टाचार को कम करने और खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के भी सभी प्रयास कर रही है.

चेक करें अपने राज्य का नंबर

  • आंध्रप्रदेश – 1800-425-2977
  • अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
  • असम – 1800-345-3611
  • बिहार- 1800-3456-194
  • छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
  • गोवा- 1800-233-0022
  • गुजरात- 1800-233-5500
  • हरियाणा – 1800–180–2087
  • हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026
  • झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512
  • कर्नाटक- 1800-425-9339
  • केरल- 1800-425-1550
  • मध्यप्रदेश- 181
  • महाराष्ट्र- 1800-22-4950
  • मणिपुर- 1800-345-3821
  • मेघालय- 1800-345-3670
  • मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
  • नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
  • ओड़िशा – 1800-345-6724 / 6760
  • पंजाब – 1800-3006-1313
  • राजस्थान – 1800-180-6127
  • सिक्किम – 1800-345-3236
  • तमिलनाडू – 1800-425-5901
  • तेलंगाना – 1800-4250-0333
  • त्रिपुरा- 1800-345-3665
  • उत्तरप्रदेश- 1800-180-0150
  • उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-180-4188
  • पश्चिम बंगाल – 1800-345-5505
  • दिल्ली – 1800-110-841
  • जम्मू – 1800-180-7106
  • कश्मीर – 1800–180–7011
  • अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह – 1800-343-3197
  • चण्डीगढ़ – 1800–180–2068
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 1800-233-4004
  • लक्षद्वीप – 1800-425-3186
  • पुदुच्चेरी – 1800-425-1082

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!