हरियाणा कैबिनेट की 1 अगस्त को अहम बैठक, ओबीसी आरक्षण समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1 अगस्त 2025 को विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए कैबिनेट बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है. यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित होगी. इस मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई जा सकती है. खासतौर पर यह संभावना जताई जा रही है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को ग्रुप ए और बी की सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण दिए जाने पर फैसला हो सकता है.

CM Nayab Saini Meeting

जारी हुआ आधिकारिक पत्र

बता दें कि हाल ही में दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्यमंत्री से यह मांग की थी. इसके बाद मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मंत्री गंगवा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस विषय पर निर्णय लेंगे और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

आज 16 जुलाई 2025 को अनुराग रस्तोगी, सचिव मंत्री परिषद हरियाणा द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया गया कि मंत्री परिषद की बैठक शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे मुख्य सभा कक्षा, मंजिल-4, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts