हरियाणा विस चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला ने कसी कमर, JJP- ASP गठबंधन ने जारी की 19 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है. सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपने गठबंधन सहयोगी चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ गठबंधन के तहत 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं.

Election

15 सीटों पर उतारे JJP प्रत्याशी

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे, जबकि उनके भाई दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनावी रण में ताल ठोकेंगे. जुलाना से अमरजीत ढांडा चुनाव मैदान में होंगे. गोहाना से कुलदीप मलिक, चरखी दादरी से राजदीप फोगाट और नलवा सीट से वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

मुलाना रिजर्व सीट से डा रविन्द्र धीन, रादौर से राजकुमार बुबका, गुहला चीका रिजर्व सीट से कृष्ण बाजीगर, जींद से इंजीनियरिंग धर्मपाल प्रजापत, तोशाम से राकेश भारद्वाज, बेरी से सुनील दुजाना सरपंच, अटेली विधानसभा सीट से अभिमन्यु राव, बावल रिजर्व सीट से रामेश्वर दयाल और होडल से सतबीर तंवर को उम्मीदवार बनाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में खुले पैसों के झंझट से मिलेगा छुटकारा, UPI से किराए का भुगतान कर सकेंगे यात्री

इन सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी की ओर से साढोरा रिजर्व सीट से सोहेल, जगाधरी से डॉक्टर अशोक कश्यप, सोहना से विनेश गुर्जर और पलवल से हरित बैसला को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.