हरियाणा ग्रुप डी में चयनित युवाओं को ईमेल से भेजे गए जॉइनिंग लेटर, आज से शुरू हुई नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने वीरवार देर रात ग्रुप डी सीईटी का रिजल्ट कर दिया था. आयोग ने 13,657 पदों के लिए अभी सिर्फ 10,997 अभ्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की है. इन सभी को ई-मेल के जरिए नियुक्ति पत्र भी भेजें जा चुके है. अभ्यार्थियों का मेडिकल कहां होना है, इसकी जानकारी भी इसी पत्र में शामिल है. साथ ही, सरकार ने सभी सिविल सर्जनों को आदेश दिया है कि वह अभ्यार्थियों के मेडिकल टेस्ट के लिए अपनी टीम तैयार कर रखें.

HSSC

जल्द जारी होगी एक और मेरिट लिस्ट

इस मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के आर्थिक, सामाजिक अंक नहीं जोड़े गए हैं. आयोग का कहना है कि आर्थिक सामाजिक अंक जोड़कर एक और मेरिट सूची जल्द जारी होगी. इसमें बाकी बचे 2660 अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे.

इसको लेकर आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी नें बताया है कि आर्थिक व सामाजिक आधार पर अंक देने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है. इसी कारण परिणाम 2 तरह से बना है. एक सूची पांच व ढाई नंबर जोड़कर तैयार हुई है और दूसरी बिना यह नंबर जोड़े बनाई गई है. इन दोनों ही सूची में जो कॉमन अभ्यर्थी कटआफ को पार कर गए, उनकी फाइनल लिस्ट जारी की गई है.

शनिवार को भी खुले रहेंगे ऑफिस

उन्होंने बताया कि लगभग ढाई हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो 5 अतिरिक्त अंक लेकर ही मेरिट में शामिल हो रहे थे. हाईकोर्ट में इस मुद्दे को लेकर 19 मार्च को सुनवाई होनी है. कोर्ट का निर्णय आने के बाद आयोग भी फैसले के आधार पर अगली सूची जारी करेगा. साथ ही, उन्होंने दावा भी किया कि ग्रुप सी के पदों पर भी 90 फीसदी भर्ती पूरी की जा चुकी है. युवाओं की शीघ्र नियुक्ति देने के लिए सरकार ने अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर शुक्रवार को सरकारी कार्यालय खोले रखे. कई विभाग में नई नियुक्तियां भी की गई है. शनिवार को भी दफ्तर खुले रहेंगे.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

120000 युवाओं को दी नौकरी

आचार संहिता को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि युवाओं को छुट्टी वाले दिन ही नियुक्तियां दे दी जाए. मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि योग्यता के आधार पर ग्रुप डी में चयनित होने वाले हरियाणा के 10 हजार से अधिक युवाओं को बहुत- बहुत बधाई हो. पारदर्शिता, मेरिट और बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां देने का अपना संकल्प हम लगातार निभा रहे हैं. हमारे शासनकाल में राज्य के लगभग 1 लाख 20 हजार युवाओं को अपनी मेहनत के बल पर नौकरियां मिलना एक मौन क्रांति है. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निभाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.