हरियाणा में लाखों युवाओं का इंतजार, मई में CET होना लग रहा मुश्किल; अब तक नहीं खुला रजिस्ट्रेशन पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों युवा CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन खुलने की सूचना का इंतजार कर रहें है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी घोषणा हो चुकी है कि सीईटी की परीक्षा में में आयोजित करवा ली जाएगी. अब मई में सीईटी होना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक तो सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल ही नहीं खुला है.

HSSC

रजिस्ट्रेशन के बाद लगेगा 2 महीने का समय

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी से ज़ब पूछा गया कि उनके वक़्त में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद सीईटी होने में कितना वक़्त लगा था और कितना समय कम से कम लगता है. इस पर खदरी ने जवाब दिया कि यदि तेज गति से काम किया जाए, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम दो महीने का समय सीईटी के आयोजन के लिए चाहिए होगा.

इस तरह होता है सेंटर अलॉट

उन्होंने कहा कि चूंकि लाखों युवा रजिस्ट्रेशन करते हैं, इसलिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तरीख के बाद यह डाटा उस एजेंसी को भेजा जाता है, जिस एजेंसी को सीईटी का आयोजन करना है. सभी उम्मीदवारों को सेंटर आवंटित करने होते हैं. यह भी देखना होता है कि उम्मीदवारों को पास के जिले में ही सेंटर अलॉट किये जाए. महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को उनके ही जिले में सेंटर अलॉट करना होता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

मई में CET होना मुश्किल

पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि इसलिए कम- से- कम 2 महीने का समय जरूरी होता है. ऐसे में मई में सीईटी होना मुश्किल लग रहा है. अभी तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी नहीं खुला है. OTR खुलने के बाद सभी उम्मीदवार इस पर रजिस्ट्रेशन करेंगे. इसके बाद, आगे की तैयारी शुरू होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.