ITI में एडमिशन लेने का आखिरा मौका, 11- 22 अगस्त तक ऑन द स्पॉट मिलेगा दाखिला

चंडीगढ़ | कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) में एडमिशन लेने से वंचित रह गए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. विभाग की ओर से इन्हें एडमिशन के लिए एक और मौका दिया गया है. ऐसे छात्र 11- 22 अगस्त तक आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और फॉर्म भरने के बाद अगले दिन मेरिट कार्ड निकाल कर ऑन द स्पॉट आईटीआई में आकर एडमिशन ले सकते हैं.

Job Exam Student Collage 1

11- 22 अगस्त तक होंगे एडमिशन

उप प्रधानाचार्य सतनाम कौर ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में 11 से 22 अगस्त तक मौके पर एडमिशन किए जाएंगे. ये एडमिशन प्रतिदिन पुराने व नए आवेदन पत्रों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होंगे. सभी योग्य उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध सत्र 2025- 26 के दाखिला लिंक के माध्यम से 11 से आवेदन कर सकते हैं.

एडमिशन कमेटी के इंचार्ज कृष्णवीर हुड्डा ने बताया कि 11 से 22 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. छात्रों के लिए पहले आओ- पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि दाखिला 11 अगस्त से शुरू होगा. मेरिट सूची के आधार पर दाखिला दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

विभाग की ओर से जनरल, बीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये, एससी/ईडब्ल्यूसी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क राशि निर्धारित की गई है. सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है. आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चालू मोबाइल नंबर, ई- मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा स्थायी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटो व हस्ताक्षर इत्यादि होना अनिवार्य हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.