हरियाणा CET एग्जाम के लिए केंद्रों की लिस्ट हो रही तैयार, इस महीने होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों युवा ग्रुप C और D के पदों पर भर्ती के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के इंतजार में हैं. राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)  द्वारा अभी तक सीईटी की तिथि तय नहीं हुई है, पर हिसार जिला उपायुक्त (DC) की तरफ से अधिकारियों को भेजे गए वायरल लेटर में सीईटी अप्रैल में होने की संभावना नज़र आ रही है.

Haryana CET HSSC CET

उपायुक्त द्वारा भेजे गए लेटर में लिखा यह

इस वायरस पत्र के अनुसार CET परीक्षा अप्रैल में हो सकती है. उपायुक्त द्वारा भेजे गए इस पत्र में लिखा है, ‘विषयः ग्रुप- सी और डी के पदों के लिए सीईटी- 2025 आयोजित करने के लिए परीक्षा संबंधी मुद्दों और लिखित परीक्षा केंद्रों की क्षमता के संबंध में बैठक.’ जिला हिसार में आपके अधीनस्थ परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान की सूची परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता सहित इस कार्यालय को हार्ड सॉफ्ट कॉपी में भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि रिपोर्ट समय पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जा सके. इसे अति आवश्यक समझा जाए.

28 जनवरी को भी हुई थी बैठक

हरियाणा कर्मचारी आयोग के सदस्य साधुराम जाखड़ की अध्यक्षता में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा- 2025 को लेकर उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन भी हुआ था. इससे पहले हाईकोर्ट में दावा किया गया था कि दिसंबर 2024 में सीईटी होगा. यह परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी है.

अप्रैल महीने में परीक्षा संभावित

28 जनवरी को जो बैठक हुई उसमें निर्देश दिया गया कि कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा होने बाद करीबन अप्रैल 2025 में सामान्य पात्रता परीक्षा- 2025 पद ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षा करवाना प्रस्तावित है. इसके साथ ही, उन्होंने जिला हिसार में परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट व परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता सहित जानकारी भेजने के बारे में निर्देश दिए है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई बातचीत

बैठक में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय परिसर, तकनीकी विश्वविद्यालय/ एनआईटी, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, बी.एड कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार होगा. इसके साथ ही, परीक्षा केंद्र भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नहीं बनेंगे. कक्षाओं में प्रकाश व्यवस्था और फर्नीचर की व्यवस्था तथा रोल नंबर डिस्प्ले बोर्ड होना चाहिए. उपायुक्त की मीटिंग में तय हुआ कि एक कमरें में केवल 24 अभ्यर्थी ही बैठ सकेंगे. यदि संभव हो तो एक डेस्क पर एक ही अभ्यर्थी बैठे. बैठक में तय किया गया कि कमरे का साइज सही होना चाहिए.

परीक्षा केंद्र की सीमा में ना हो कोई भी कार्यक्रम

अगर परीक्षा कई शिफ्ट में हो तो इनविजिलेटर्स की नियुक्ति रेंडम आधार पर हो. परीक्षा के समय परीक्षा केंद्र की सीमा के अंदर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा. परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. हर कमरे में सीसीटीवी के प्रदर्शन/ निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.