हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 7 IAS; 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं. इस फेरबदल में रोहतक मंडल, परिवहन, उच्च शिक्षा, पर्यावरण, शहरी निकाय और वित्त विभाग समेत कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है. इस बदलाव में IAS मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वे इस पद पर राजीव रतन का स्थान लेंगी.

Transfer

सरकार ने 4 महत्वपूर्ण पदों को IAS (सीनियर स्केल) के बराबर दर्जा देने का भी फैसला किया है. इनमें फरीदाबाद में HSVP के प्रशासक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक, करनाल नगर निगम के आयुक्त और हिसार के जिला नगर आयुक्त के पद शामिल हैं.

हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

अब इन पदों पर कार्यरत अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक स्तर IAS अधिकारी के समान माना जाएगा. जारी आदेशों के अनुसार, IAS नीरज को HSVP फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद नियुक्त किया गया है. IAS सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का आयुक्त बनाया गया है. IAS हितेश कुमार मीणा को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. IAS सी. जयशाराधा को हिसार का जिला नगर आयुक्त, नगर निगम आयुक्त तथा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है.

अधिकारियों के तबादले

IAS प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा बनाया गया है. IAS वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. साथ ही, उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, IFS एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. HCS अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. कुशल कटारिया को अतिरिक्त नगर आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम बनाया गया है. पंकज कुमार को अतिरिक्त निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय तथा संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 5 दिन बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

देखें नाम

डॉ. सुभाष चंदर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा हॉस्पिटैलिटी विभाग में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. मानव मलिक को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. मनीष कुमार यादव को एसडीएम गुहला, गुरविंदर सिंह को एसडीएम पिहोवा, अर्पित गहलावत को जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी गुरुग्राम तथा सपना यादव को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम नियुक्त किया गया है.

म्यांक वर्मा को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं सुरेश को सिटी मजिस्ट्रेट करनाल बनाया गया है HCS अधिकारी शशि वसुंधरा की नई पोस्टिंग के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे. फिलहाल उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में जॉइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.