हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IAS- IFoS अधिकारियों की नई तैनाती

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने प्रशासनिक स्तर पर तुरंत प्रभाव से बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े आदेश जारी किए हैं. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में एक IAS और एक IFoS अधिकारी शामिल हैं. IAS सत्येंद्र दुहान (हरियाणा कैडर: 2018) वर्तमान में निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, हरियाणा और अतिरिक्त सचिव, हरियाणा सरकार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के पद पर कार्यरत हैं.

Transfer

सौंपा गया यह प्रभार

उन्हें अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ- साथ मिशन निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. IFoS एस. नारायणन (1997 बैच) जो वर्तमान में महानिदेशक, उच्च शिक्षा, हरियाणा, सचिव, हरियाणा सरकार, उच्च शिक्षा विभाग और सदस्य सचिव, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी से राहत दी गई है.

यह भी पढ़े -  ECHS Ambala Jobs: अंबाला में इन पदों पर निकली भर्ती, निर्धारित डेट से पहले करें आवेदन

गति बढ़ने की उम्मीद

राज्यपाल के आदेशानुसार, उन्हें अब सदस्य सचिव, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है. हालांकि, वे अपने अन्य पदों पर कार्यरत रहेंगे. सरकारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य गए हैं. इन नियुक्तियों और बदलावों के साथ विभागीय कामकाज में गति बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.