हरियाणा रोडवेज की बसों में बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेंगे तगड़े फायदे; यहाँ समझें

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सूबे की नायब सैनी सरकार में परिवहन मंत्री अनिल विज ने राज्य परिवहन की बसों में कुछ तकनीकी बदलाव की जानकारी दी है. उन्होंने बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग के साथ- साथ बसों की जानकारी के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए है. इससे यह जानकारी मिलती रहेगी कि बस कहां है और किस टाइम पर कहां पहुंचेगी. इस ऐप को लाने का लक्ष्य यात्रियों को अधिक सटीक जानकारी देना है.

anil vij

खरीद सकेंगे ऑटोमैटिक टिकट

परिवहन मंत्री ने बताया है कि बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग की सुविधा पहले से ही की हुई है. इसको ओर एंडवास बनाने के लिए अब पेटीएम/ कार्ड आदि से भी टिकट की सुविधा दी जाएगी. इसका फायदा यह होगा कि एक तो यात्री जो अपनी जेब में पैसा नहीं रखते, केवल ऑनलाइन ही पेमेंट करते है उनको आसानी होगी दूसरा परिवहन विभाग के पास रिकार्ड भी रह सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, 6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

ट्रैकिंग सिस्टम क्यों जरूरी?

परिवहन मंत्री विज ने बसों की जानकारी देते हुए कहा कि बस अड्डों पर बसों के जाने की बात करें, तो इनको प्रैक्टिकली ध्यान रखना काफी मुश्किल काम है. इसीलिए उनके द्वारा बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है. यह कार्य भी लगभग पूरा हो गया है. इसका लाभ यह होगा कि इससे यह पता चल जाएगा कि कौन- सी बस किस समय पर कहां है और किस समय पर कहां पहुंच जाएगी. यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डों पर स्क्रीन भी उपलब्ध होगी, ताकि यात्रियों को बस के बारे में पता चल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.