हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, PPP शिकायतों के लिए शुरू हुई नई सेवा; नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

चंडीगढ़ | हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है. बता दें कि अब लोगों को अपनी आय से जुड़ी गलती ठीक कराने या किसी अन्य सुधार के लिए बार- बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. दरअसल, सरकार ने ऐसी व्यवस्था लागू की है जिससे नागरिकों को जरूरी जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर मिल सकेगी. जिसका नाम ADC – to- Citizen Meeting Scheduling है. नई व्यवस्था के तहत, अगर किसी व्यक्ति की शिकायत या अपील पर सुनवाई के लिए बैठक तय की जाती है तो उसकी जानकारी सीधे SMS के जरिए भेजी जाएगी.

Family ID PPP Haryana

SMS में बैठक की तारीख, समय और साथ लाने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जाएगी. इससे लोगों को पहले से तैयारी करने में आसानी होगी और उन्हें बार- बार कार्यालय जाकर जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम

वर्तमान से पहले कई लोगों की शिकायत रहती थी कि उन्हें सुनवाई की तारीख समय पर पता नहीं चलती थी. कई बार बैठक तय हो जाती थी लेकिन सूचना नहीं मिलने के कारण लोग उसमें शामिल नहीं हो पाते थे. ऐसे में मामलों के निपटारे में देरी होती थी जिससे  लोगों को परेशानी होता था. इस फैसले को लेकर सरकार का कहना है कि नई सुविधा से पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान बन जाएगा. वहीं, अब जैसे ही किसी मामले में बैठक तय होगी, संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर तुरंत SMS पहुंच जाएगा. इससे समय की बचत होगी. साथ ही, लोगों को बेफिजूल की दौड़भाग से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

लाभ लेने के लिए तुरंत करें यह काम

अधिकारियों के अनुसार, इससे प्रशासन और आम लोगों के बीच तालमेल बनेगा. साथ ही, कामकाज में भी तेजी आएगी. राज्य सरकार ने लोगों से यह अपील भी की है कि वे अपनी फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर जरूर जांच लें. अगर नंबर गलत है या बंद हो चुका है तो इससे जुड़ी जरूरी SMS नहीं मिल पाएगा इसलिए समय रहते सही मोबाइल नंबर अपडेट कर लें ताकि किसी भी जरूरी सूचना से वंचित न रहना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.