हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने पार्ट- टाइम स्टाफ के लिए बदले नियम

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत देने वाला एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में काम करने वाले पार्ट- टाइम कर्मचारियों के परिवारों को भी अनुग्रह सहायता योजना का लाभ मिलेगा। पहले इस योजना का फायदा मुख्य रूप से नियमित कर्मचारियों के परिवारों तक सीमित था लेकिन अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर बड़ी संख्या में पार्ट- टाइम कर्मचारियों को भी इसमें शामिल कर लिया है।

Employee

राज्य के कई विभागों में बड़ी संख्या में पार्ट-टाइम कर्मचारी काम कर रहे हैं। ये कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां पूरी लगन से निभाते हैं, लेकिन कई योजनाओं का लाभ इन्हें नहीं मिल पाता था। अब सरकार ने उनकी स्थिति को देखते हुए योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसी पात्र कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इससे मुश्किल समय में परिवार को कुछ हद तक राहत मिलेगी। खासकर उन परिवारों के लिए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिनकी आय का मुख्य स्रोत वही कर्मचारी होता है। कई पार्ट- टाइम कर्मचारी कम वेतन में अपने घर का खर्च चलाते हैं। ऐसे में अगर परिवार पर अचानक कोई संकट आ जाए तो आर्थिक परेशानी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

सरकार का कहना है कि जरूरत के समय ऐसे परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। इसी वजह से उन्हें भी इस योजना में शामिल किया गया है।

परिवार की होगी सुरक्षा

कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का दिल से खुशी खुशी स्वागत किया है। बता दें कि लंबे समय से इस तरह की मांग की जा रही थी। अब फैसला लागू होने से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। यह फैसला पार्ट-टाइम कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है और इससे कई परिवारों को भविष्य में सहारा मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.