मूसेवाला हत्याकांड में क्लीन चिट मिलने पर मनकीरत औलख का छलका दर्द, कही ये बड़ी बात

चंडीगढ़ | पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीन चिट मिलने के बाद मनकीरत औलख का दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि मुझे एक साल से गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं. मुझे नहीं पता कि मैं कितने दिक का मेहमान हूं. मनकीरत औलख पर गैंगस्टर दविंदर बंबिहा और गौंडर गैंग ने आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि औलख मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में भी शामिल है. वह गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है.

Mankrit Aulakh

सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

मनकीरत औलख ने क्लीन चिट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. औलख ने कहा कि हैं मुझे अच्छे मीडिया वाले अच्छा कहने लगे हैं. मेरा निवेदन है कि बिना तह तक जाए किसी को भी किसी भी चीज में शामिल न करें. एक खबर पूरी जिंदगी में जो नाम कमाया होता है वो तबाह कर देती है. उन्होंने कहा कि एक दिन सभी को इस दुनिया को छोड़ना है. पहले ही कई मांओं के बेटे बेवजह दुनिया से चले गए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 13 हजार किसानों को मिलेंगे नए बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन, 45 दिन में मिलेगी बोरवेल लगाने की परमिशन

इसलिए आ रहा था औलख का नाम

मनकीरत औलख विक्की मिड्दुखेड़ा का करीबी माना जाता है, जिसकी पिछले साल मई में मोहाली में हत्या कर दी गई थी. गैंगस्टर लॉरेंस के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. औलख की खुद की पुरानी फोटो पोस्ट भी वायरल हुई थी. जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस को भाई और दोस्त बताया. यह फोटो रोपड़ जेल में आयोजित शो की थी. जिसे विक्की मिड्दुखेड़ा ने प्रायोजित किया था.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.