हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर, अग्निवीर और कलाकारों के हित में सरकार की बड़ी घोषणा

चंडीगढ़ | सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) बुलाई गई थी. 4 घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में कुल 24 एजेंडे और एक विशेष एजेंडा प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 22 एजेंडों को स्वीकृति दी गई है. बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इन फैसलों की जानकारी दी.

CM Nayab Saini Meeting

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में युद्ध में शहीद अग्निवीरों को भी 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का लाभ देने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण भी दिया जाएगा. पुलवामा हमले में शहीद नायक संदीप की पत्नी गीता को फरीदाबाद के अटाली गांव में 200 वर्ग गज का प्लाट आवंटित किया गया है.

नगर निकायों में सुधार

1930 की नगरपालिका लेखा संहिता को खत्म किया गया. सिंगल एंट्री अकाउंटिंग सिस्टम हटाकर डबल एंट्री सिस्टम लागू किया गया. इससे नगर निकायों में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

गौशालाओं को फायदा

नई पंजीकृत गौशालाओं की भूमि खरीद- बिक्री पर अब स्टाम्प ड्यूटी नहीं लगेगी, लेकिन यह भूमि व्यक्तिगत या व्यावसायिक उपयोग में नहीं लाई जा सकेगी. गौ सेवा आयोग का बजट 2 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

लोक कलाकारों को सम्मान योजना

कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने “पंडित लखमीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना” को मंजूरी दी गई हैं. 60 साल आयु और 20 साल का अनुभव वाले कलाकारों को मासिक मानदेय मिलेगा. 1.80 लाख रुपए सालाना आमदनी वाले कलाकारों को 10 हजार रुपए प्रति महीना और 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक सालाना आय वाले कलाकारों को 7 हजार रुपए महीना पेंशन मिलेगी. इस योजना के लिए निर्धारित आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. मानदेय का लाभ उठाने के लिए कलाकारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

भूमि खरीद नीति में बदलाव

सरकारी विभागों और निकायों की भूमि खरीद की नीति में बदलाव कर केंद्रीय अधिनियम के अनुरूप मुआवजा तय किया जाएगा. इससे कानूनी जटिलताएं कम होंगी.

AI हब की स्थापना

हरियाणा को AI हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुग्राम में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर और पंचकूला में हरियाणा एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी सेंटर की स्थापना करने की घोषणा की गई है. कुल 474.39 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को विश्व बैंक से सहायता मिलेगी.

बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में यमुनानगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक और संग्रहालय के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है. यह स्मारक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.