मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होंगी बैठक, डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचाव पर होंगी चर्चा

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार आज डेल्टा प्लस वैरिएंट पर एक हाई लेवल मीटिंग आयोजित करने जा रही है. बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर दोपहर एक बजे से शुरू होंगी. इस बैठक में डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचाव हेतु प्रबंधों पर चर्चा की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इस दौरान बैठक में मौजूद रहेंगे.

haryana cm

हालांकि कल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का भी डेल्टा प्लस वैरिएंट की तैयारियां को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया था. विज ने बताया था कि फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक केस सामने आया है. हमने 100% कांटेक्ट टेस्टिंग शुरू कर दी है.रोहतक में जीनोम लैब शुरू की तैयारी कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.