हरियाणा: CET रजिस्ट्रेशन के पहले दिन ही हुए साढ़े 3 लाख से ज्यादा आवेदन, युवाओं में दिख रहा खास उत्साह

चंडीगढ़ | हरियाणा CET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 28 मई बुधवार से शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन के लिए 12 जून तक का समय दिया गया है. इस अवधि के दौरान जो भी युवा CET के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह कर सकते है. हरियाणा के युवाओं में तृतीय श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला रहा है.

Haryana CET HSSC CET

पहले दिन ही हुए भारी मात्रा में रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के पहले ही दिन साढ़े 3 लाख से ज्यादा युवाओं ने सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. शुरू- शुरू में तकनीकी खामियों के चलते कई युवाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य OTP नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में इस गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया.

युवा बता सकते हैं अपनी समस्या

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा कहा गया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान अगर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वे हमें कमेंट, गूगल फार्म या हेल्पलाइन नंबर के जरिये बता सकते हैं. अगर कमेंट के जरिये समस्या बताना चाहते हैं तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूर भेजें. ऐसे में HSSC की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि युवाओं को सीईटी रजिस्ट्रेशन करने में कोई समस्या ना आए और यदि किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी हो, तो उसका तुरंत समाधान हो सके.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.