UHS कर्मियों के वेतन घोटाले मामले में नया खुलासा, HKRN पोर्टल खोलने की अपील

रोहतक | स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (UHS) में कर्मचारियों के वेतन घोटाले में एक और नया मोड़ आ गया है. इस मामले में एक और बड़ा खुलासा किया गया है. विवि प्रशासन ने यह स्वीकार किया है कि ठेकेदार से कर्मचारियों के हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में पोर्ट होने पर विवि को हर महीने 03,45, 128 रुपये की बचत होगी. यह राशि हर वर्ष कुल मिलाकर 41.41 लाख रुपये होती है.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

HKRN पोर्टल को खोलने की अपील

इस बारे में डायरेक्टर डीएमईआर (मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट हरियाणा) को लेटर भेजा गया है. एचकेआरएन को यूएचएस द्वारा भेजे गए उत्तर में एचकेआरएन पोर्टल को खोलने की अपील की गई है. इस पत्र में संस्थान में ठेके के तहत काम रहे 1271 कर्मचारियों को वेतन के लिए हर महीने 03,19,58,211 रुपये दिए जा रहे हैं.

कर्मचारियों के लिए नहीं चाहिए अतिरिक्त बजट

इसमें 962 बैरर के लिए 02,32,92,717 रुपये, 55 डाटा एंट्री ऑपरेटर के 16,12,872 रुपये व 254 मिस लीनियर कर्मचारियों के लिए 70,52,622 रुपये सम्मिलित हैं, जबकि इन कर्मचारियों कों एचकेआरएन में शामिल कर दिया जाए तों विवि को हर महीने 03,16,13,083 रुपये ही देने होंगे. विवि को हर साल 41.41 लाख रुपये की बचत होने पर इन कर्मचारियों के लिए कोई भी अतिरिक्त बजट नहीं चाहिए होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

इंस्टिट्यूट की अकाउंट ब्रांच द्वारा खर्च संबंधी इस जानकारी की जांच की गयी है. उन्हें ठेकेदार को कर्मचारियों की विभिन्न सेवाओं के लिए हर महीने 3 करोड़ 19 लाख 58 हजार 211 रुपये का भुगतान करना होता है.

CVO देख रहें पूरा मामला

यदि यह कर्मचारी एचकेआरएन में जाते है तो 3 करोड़ 16 लाख 13 हजार 83 रुपये खर्च देना होगा. संस्थान में कर्मचारियों के वेतन घोटाले का मामला सीवीओ (चीफ विजिलेंस ऑफिसर) देख रहें है. सीवीओ डॉ. कुंदन मित्तल द्वारा मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने इस बारे में शिकायत दी है. उनसे जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है. ठेकेदार से भी इस बारे में बात हो रही है. इसके बारे में कुछ भी जांच के बाद ही कहा जा सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.