हरियाणा में तीज की छुट्टी को लेकर नए आदेश जारी, इस दिन रहेगा अवकाश; देखें नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | हरियाली तीज (Hariyali Teej) को लेकर हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा नए आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस संबंध में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि अब हरियाली तीज का प्रतिबंधित अवकाश 7 अगस्त को होगा. बता दें कि इससे पहले यह 6 सितंबर को निर्धारित था.

Teej

जारी हुआ आधिकारिक नोटिस

बता दें कि प्रदेश में अब हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी. सरकारी कैलेंडर के हिसाब से हरियाली तीज पहले 6 सितंबर को मनाई जानी निश्चित हुई थी, लेकिन सरकार द्वारा अब इसमें बदलाव किया गया है. अब इसकी तारीख को बदलकर 7 अगस्त कर दिया गया है. इस विषय में आज 2 अगस्त को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

जानिए हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रखती हैं. इसका काफी महत्व माना जाता है. इस दौरान चारों ओर हरियाली छाई रहती है, इसी कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है. महिलाएं इस पर्व पर झूला झूलती हैं और लोकगीत गाती हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts