खुशखबरी: चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच नई ट्रेन शुरू, हरियाणा में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

चंडीगढ़ | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां लोगों को चंडीगढ़- उदयपुर के बीच नई ट्रेन सेवा का तोहफा मिला है. सप्ताह में 2 दिन संचालित होने वाली इस ट्रेन के संचालन से उदयपुर संभाग के यात्रियों को चंडीगढ़ तक सीधी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा. इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि इस ट्रेन का चार्ट तैयार कर लिया गया है. ट्रेन नंबर 20989, उदयपुर- चंडीगढ़ अपराह्न 04.05 बजे उदयपुर से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 20990, चंडीगढ़ से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर सवेरे साढ़े 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन उदयपुर से बुधवार और शनिवार को तथा चंडीगढ़ से गुरूवार और रविवार को संचालित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

यह ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में राणा प्रतापनगर उदयपुर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

रेलमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि गत दिनों नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़- उदयपुर के बीच एक नई ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया गया था, जिसे उन्होंने तत्काल मंजूरी दे दी थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.