सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हरियाणा रिजल्ट की न्यूज़ फेक, एचएसएससी चेयरमैन ने बताई सच्चाई

पंचकुला | हरियाणा में परिणाम की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह लिस्ट बिल्कुल फेक है. इसे लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से भी एक पोस्ट की गई है. HSSC चेयरमैन ने फेसबुक पर पोस्ट कर वास्तविकता बताई है.

HSSC Chairman Himmat Singh

आयोग ने जारी नहीं किया परिणाम

चेयरमैन ने कहा कि आप सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर फैलाई जा रही खबरों पर ध्यान न दें. ये सभी खबरें पूर्ण रुप से गलत है. इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है. आयोग की तरफ से कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया है. आप सभी अभ्यर्थी उचित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ें रहें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

जल्दी शुरू होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

आयोग परिणाम को लेकर कार्य कर रहा है. रिजल्ट के पहले अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद यथाशीघ्र परिणाम जारी किये जायेंगे. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर कोई भी उम्मीदवार ध्यान ना दें यह पूर्ण रूप से फेक है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.