चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. इस भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट यानी पीएमटी चल रहे हैं. कमीशन द्वारा एक हफ्ते का शेड्यूल जारी करके उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है. अब तक हजारों की संख्या में उम्मीदवार पीएमटी में शामिल हो चुके हैं.

पीएमटी का शेड्यूल जारी
पीएमटी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीएसटी होगा तथा उसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद, मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उन्हें अंतिम नियुक्ति दी जाएगी. फिलहाल कमीशन ने कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए दूसरा शेडयूल जारी कर दिया है. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत की जा रही है.
11 से 18 ममई तक होगा पीएमटी
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी 17 अप्रैल 2026 शार्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी किया गया था. इसी क्रम में शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए 11 मई से 18 मई तक पीएमटी का आयोजन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का पीएमटी इस शेड्यूल के दौरान है वह अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और पीएमटी में शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवार शेड्यूल के अनुसार अपना टाइम टेबल चेक कर सकते हैं और पीएमटी के लिए पहुंच सकते हैं.